जब सारे जप-तप निष्फल हो जाते है, तब यज्ञ ही सब प्रकार से रक्षा करता है। सृष्टि के आदिकाल से प्रचलित यज्ञ वेदिक स्नातन संस्कृति की सबसे पुरानी पूजा पद्धति है। आज आवश्यकता है यज्ञ को समझने की। वेदों में अग्नि परमेश्वर के रूप में वंदनीय है। यज्ञ को श्रेष्ठतम कर्म माना गया है। समस्त भव का नाभि केन्द्र यज्ञ ही है। यज्ञ की किरणों के माध्यम से सम्पूर्ण वातावरण पवित्र व देवगम बनता है। यज्ञ भागवान विष्णु का ही अपना स्वरूप है। वेदों का संदेश है कि शाश्वत सुख और समृद्धि की कामना करने वाले मनुष्य यज्ञ को अपना नित्य कर्तव्य अवश्य समझें। भगवान श्री कृष्ण, श्रीमद् भागवत् गीता में अर्जुन से कहते हैं, हे अर्जुन! जो यज्ञ नहीं करते हैं उनको परलोक तो दूर यह लोक भी प्राप्त नही होता है। जिन्हें स्वर्ग की कामना हो, जिन्हे जीवन में आगे बढ़ने की आकांक्षा हो उन्हे यज्ञ अवश्य करना चाहिए। यज्ञ कुंड से अग्नि की उठती हुई लपटें जीवन में उचांई की तरह उठने की प्रेरणा देती है। यज्ञ में मुख्यतः अग्नि देव की पूजा महत्व होता है।
यज्ञ करने वाले बडभागी होते हैं। इस लोक में उनका दुःख दारिद्रय तो मिटता ही है, साथ ही परलोक में भी सद्गति की प्राप्ति होती है। यज्ञ में जलने वाली समिधा समस्त वातावरण को प्रदूषण मुक्त करती है। यज्ञ वेदी पर गूंजने वाली वैदिक ऋचाओं का तो कहना ही क्या, अद्भुत प्रभाव डालती हैं। यज्ञ में बोले जाने वाले मंत्र व्यक्ति की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। यज्ञ से ब्रहावर्चस की प्राप्ती होती है। यज्ञ से शांति, सुख की प्राप्ती होती है। जो याज्ञिक है, वह हर बाधा को पार कर जाते हैं। यज्ञ में बोले जाने वाले हर मंत्र में शरीर को झंकृत करने की अपार भक्ती होती है। परमपिता परमेश्वर में उल्लेख है कि यज्ञ के माध्यम से मनुष्य विद्वान बनता है, लेकिन मनुष्य को स्वयं को कुछ विशेष-आहार एवं गुण-कर्म में ढालना पडता है। ताकि इस दौरान उसका चिंतन मनन श्रेष्ण बना रहे। यज्ञ लौकिक संपदा के साथ-साथ आध्यात्मिक संपदा की प्राप्ती का द्वार है।
महन्त अनुपमानन्द गिरी
No comments:
Post a Comment